फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र निर्यात संवर्धन परिषद के गठन से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 06 Mar 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
बैठक करते लोग।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी निर्यातपरक उद्योगों के विकास के लिए उप्र निर्यात संवर्धन परिषद का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य साल दर साल विभिन्न उद्योगों का विकास कराना होगा। प्रदेश के 15 उद्योगों को इसमे शामिल करते हुए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। कालीन और दरी सेक्टर से अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के अध्यक्ष विनय कपूर इसमें संयोजक नामित किए गए हैं। 
विज्ञापन

शनिवार को प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी देते हुए संयोजक विनय कपूर ने परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि प्रदेश सरकार ने यदि खास पहल नहीं की तो भदोही परिक्षेत्र का कालीन उद्योग समाप्त हो जाएगा। कोई संज्ञान नहीं लिए जाने से यहां का उद्योग लगातार दूसरे राज्यों में विकसित होता जा रहा है। जबकि उत्पादन के मामले में यह परिक्षेत्र आज भी 85 प्रतिशत योगदान दे रहा है। कहा कि सरकार को बार बार बताया जा रहा था कि इसके लिए उप्र खुद निर्यात संवर्धन परिषद बनाए। उसी क्रम में गत 25 फरवरी को उप्र निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो ने उपरोक्त परिषद के गठन संबंधी शासनादेश जारी किया।
 शासनादेश में संयुक्त निर्यात आयुक्त आरके सिंह ने समस्त उद्योगों के एक एक जिम्मेदार प्रतिनिधियों को इसका संयोजक बनाए जाने संबंधी पत्रक भेजा है। जिसमें कृषि व मांस, इलेक्ट्रानिक्स, हैंडीक्राफ्ट्स, हैंडलूम, कालीन व दरी, रेडीमेड वस्त्र, चमड़ा आदि उत्पादों को मिलाकर कुल 15 उद्योगों के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बतौर संयोजक शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कालीन भवन में प्रेस वार्ता में नवगठित परिषद के संयोजक विनय कपूर के अलावा एकमा  के मानद सचिव तनवीर हुसैन, कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी, सीईपीसी प्रशासनित सदस्य हाजी फिरोज वजीरी, गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, असलम महबूब मौजूद थे। सभी ने परिषद के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिषद कालीन उद्योग के विकास में सहायक होगा। उन्होने कहा कि यह मांग हालांकि लंबे अर्से से चली आ रही थी लेकिन यदि किसी ने इस ओर ध्यान दिया तो वह हैं मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव। उपस्थित लोगों ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए स्पष्ट किया कि हम लोग इस परिषद के माध्यम से सरकार से मिल रहे सहूलियतों को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे ताकि उद्योग को लाभ हो।

भदोही में हो कारपेट एक्सपो का आयोजन
भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के कार्यकारिणी की बैठक में वाराणसी में होने वाले आगामी इंडिया कारपेट एक्सपो को भदोही के नवनिर्मित कारपेट मार्ट में आयोजन की मांग की गई। शुक्रवार चार मार्च को हुई बैठक में सदस्यों ने एकमा की अगली बैठक निर्माणाधीन कारपेट मार्ट में ही कराने की मांग भी की।
बैठक में कहा गया कि यदि इंडिया कारपेट एक्सपो से मझोले निर्यातकों को लाभान्वित करना है तो एक्सपो को भदोही में करना होगा। बैठक में पारित प्रस्ताव से एक्सपो के आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को भी अवगत कराने की संस्तुति की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि एकमा की अगली बैठक कारपेट मार्ट मे ही कराया जाए ताकि बाकी लोग भी उसकी प्रगति देख सकें। 
बैठक की अध्यक्षता एकमाध्यक्ष विनय कपूर ने की। मुख्य रूप से शिवसागर तिवारी, तनवीर हुसैन, पियूष बरनवाल, शमीम अंसारी, एसी बरनवाल, हाजी जलील अंसारी, असलम महबूब, हाजी सईद अंसारी, एचएन मौर्य, उमेश भल्ला, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, तिलकराज खन्ना, नसरूल्लाह अंसारी, राजाराम गुप्ता ने विचार व्यक्जे)
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें