फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य को अस्पताल में मिली गंदगी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने शुक्रवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के वार्डों का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में गंदगी पर नाराजगी जताई। अधीक्षकों को हिदायत दिया कि भविष्य में ऐसा न हो। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन अलर्ट है। जिसको लेकर शासन स्तर से लगाकर निगरानी की जा रही है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगो से पीड़ित महिलाओं के संबंध में उपचार की व्यवस्था को लेकर अस्पताल के सीएमएस एवं डाक्टरों से बातचीत की। इसके बाद वह सीएचसी भदोही और एल-2 हास्पिटल भदोही का निरीक्षण किया। यहां पर भी साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने पर नाराजगी जताईं। एल-2 हास्पिटल परिसर में पानी भरे रहने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि इसके लिए अभी तक आप ने क्या प्रयास किया। उसके बाद सुरियावां और डीघ सीएचसी को देखा। सभी को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभी जगहों पर मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। उसके बाद वह ज्ञानपुर गेस्ट हाउस आकर पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनी। हिंछनपुर की निवासी विमलेश देवी पत्नी संतोष गिरि के प्रकरण में उन्होंने थानाध्यक्ष गोपीगंज को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को भी निर्देश दिया कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत पूरी तैयारी की जाए। उसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें