फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन योजना के तहत बदल रही धार्मिक स्थलों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में जिले के धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदल रही है। 2.13 करोड़ की लागत से प्रमुख शिवालयों में शामिल गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर, सेमराधनाथ मंदिर और हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काम कराए जा रहे हैं। काशी-प्रयाग दो बड़े धार्मिक केंद्र वाले नगरों के मध्य स्थित भदोही जनपद के धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भारत सरकार के पर्यटन विभाग ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर और गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये जबकि बाबा सेमराधनाथ के विकास के लिए करीब 80 लाख की धनराशि आवंटित की है। धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के दौरान घाटों का इंप्रुवमेंट, सोलर लाइट, महिला- पुरुष शौचालय, ओपेन सेट, साइन बोर्ड, हाइमास्क सोलर लाइट, फ्लावर लगाने का स्थल, पर्यटकों को बैठने आदि की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर काम पूर्ण हो चुका है जबकि बड़े शिव और सेमराध में काम चल रहा है। बताते चलें कि करीब तीन साल पूर्व जिले के तत्कालीन एवं बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उस समय के केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आग्रह किया था, जिस पर पर्यटन मंत्रालय की ओर से बजट आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें