सुरियावां स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर चेनपुलिंग से रुकी अप नीलांचल एक्सप्रेस। संवाद
- फोटो : BHADOHI
सुरियावां। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित फाटक पर सोमवार को अप नीलांचल एक्सप्रेस लगभग 12 मिनट तक रुकी रही जब यात्रियों ने चेनपुलिंग कर भाग निकले। गार्ड और आरपीएफ टीम ने चेनपुलिंग ठीक कर ट्रेन को आगे बढ़ाई। चेनपुलिंग के दौरान फाटक बंद होने के कारण भदोही-दुर्गागंज पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने कहा कि जानकारी पर चेनपुलिंग को ठीक कराने होने के बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद क्रांसिंग को खोला गया तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। संवाद