फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में गृहमंत्री की जनसभा निरस्त: मौसम खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके शाह, जन विश्वास यात्रा में होते शामिल

Tue, 28 Dec 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा भदोही जिले में मंगलवार को पहुंचने वाली है। ज्ञानपुर के बीएनजीआईसी में जनसभा होनी थी। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होने वाले थे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय मौसम की खराबी के कारण लिया गया। यहां जिले सहित आसपास के जनपदों से भी लोग केंद्रीय गृहमंत्री को सुनने के लिए आए थे।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 03:45 बजे गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम था, लेकिन दो बजे से ही बारिश होने लगी। करीब सवा घंटे तक रिमझिम बारिश के कारण लोग जनसभा स्थल से चले गए। ऐसे में पूरे कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।

उधर, सुबह करीब सवा 11 बजे प्रयागराज की सीमा पर ऊंज के पास भाजपा की जन विश्वास यात्रा का स्वागत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। यात्रा में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के साथ अन्य पदाधिकारी रहे। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि मौसम के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें