भदोही। कोहरे के बीच भदोही-जंघई रेलमार्ग पर पिछले दो सप्ताह से प्रभावित ट्रेनों का परिचालन अभी भी जारी है। इससे ट्रेनों के रद्द करने का सिलसिला खत्म नहीं हो सका है। रोज कोई न कोई ट्रेन रद्द करनी पड़ रही है। शनिवार को बनारस-देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस अप डाउन दोनों रद्द रही। वहीं नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस सुबह 5.15 घंटे विलंब से भदोही पहुंची। अन्य कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक देरी से चलने से रेल यात्रियों की परेशानी हुई। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि शनिवार की नई दिल्ली-बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस रद्द रही। जिससे यह ट्रेन रविवार को भदोही में नहीं आएगी। दूसरी ट्रेनें जो विलंब से रहीं उसमे मुख्य रूप से 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 3.45 घंटे, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तथा 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस ट्रेनें लगभग ढाई घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहुंचीं। एलटीटी से गोरखपुर को जाने वाली 12165 रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन भी पौने दो घंटे विलंब से भदोही आई।
बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद