फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रायोगिक परीक्षा के अंक 10 जनवरी से होंगे अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिले में दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के मध्य परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक 10 जनवरी से ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसमें हाईस्कूल स्तर पर नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट स्तर पर नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के प्राप्तांक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मुख्य परीक्षा से पहले विद्यालयों में प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षा कराई जानी है। परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने विद्यालय में आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों को समय से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन दर्ज कराएं। प्राप्तांकों को अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से क्रियाशील हो जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के भीतर ही सभी विद्यालयों को अंक अपलोड करने होंगे। किसी प्रकार की लापरवाही या देरी की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अंक अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरती जाए ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि की स्थिति न बने। कहा कि प्रायोगिक परीक्षा जिले में दूसरे चरण में होगी। दो से नौ फरवरी के मध्य परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें