फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: अर्द्धवार्षिक परीक्षा बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड के स्कूलों को कक्षा नौ के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का एक भाग ओएमआर शीट पर करानी है। इसको लेकर समस्या खड़ी हो गई है। खासकर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में। सहायता प्राप्त विद्यालयों को किसी प्रकार की ग्रांट नहीं मिलती और न ही वे छात्रोें से फीस वसूल सकते हैं। ऐसे में उन पर उत्तर पुस्तिका संग ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र छपवाने का भार आ गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में नौवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आदेश भी जारी कर दिया है, हालांकि इस बार परीक्षा का एक भाग ओएमआर सीट पर कराने के लिए कहा गया है। ओएमआर शीट को स्कूलों को अपने स्तर से प्रबंध करना है, इसको लेकर बोर्ड की तरफ से स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए है। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल को ओएमआर शीट की सैंपल कॉपी भिजवा दी है। 70 अंकों की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। वहीं 50 अंक की परीक्षा पूर्ण की भांति वर्णात्मक होगी। 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के रहेंगे। जिले के 182 स्कूलों में एकेडमिक कलेंडर से जुड़ी जानकारी सिर्फ दो ने ही दी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि बोर्ड के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें