डुडवा धरमपुरी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करते अतिथि। संवाद
भदोही ब्लॉक के डुडवा धरमपुरी गांव में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक नई प्रतिमा स्थापित की गई है। गांव के ग्राम प्रशासक कलंदर गौतम ने विधिवत डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। बताया कि गांव में 20 साल पहले गांव के लोगों के सहयोग से प्रतिमा स्थापना की गई थी, लेकिन बीते दिनों एनएचएआई की ओर से हाईवे 731 बी के निर्माण के दौरान यह प्रतिमा हटा दी गई। जिसके बाद एनएचएआई की ओर से ही नई प्रतिमा की स्थापना गांव में नई जगह पर की जा रही है। इस मौके पर अवधेश गौतम, विजय बौद्ध, तुलसी बौद्ध और धर्मराज गौतम मौजूद रहे।
संवाद