फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। चौरी रोड बड़ी बाग मैदान के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह लगभग 9 बजे देहरादून को जा रही जनता एक्सप्रेस से हुई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला का शव रेलवे पटरी के किनारे पड़ा था। सूचना मिली तो जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस के लोग पहुंच पहुंच गए। वहां कई लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन कोई महिला को पहचान नहीं सका। आरपीएफ के अशोक सिंह ने बताया कि देखने से महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष लग रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान काफी थे। ऐसा लग रहा था जैसे वह ट्रेन के चपेट में आ गई हो। अभी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें