गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में मंगलवार को सुबह डिवाइडर पर 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव की शिनाख्त करने में लगी रही। देर शाम तक भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। लोगों ने बताया कि मृतक एक सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पूर्वी और पश्चिमी छोर का भ्रमण करता था। बाजारवासियों समेत बाजार आए ग्राहकों की ओर से कुछ देने पर ही कुछ खा लेता था। उधर, पुलिस विभाग के मीडिया सेल ने विज्ञप्ति जारी करके इस घटना के बारे में बताया। कहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आशंका जताया है कि मौत ठंड लगने से हुई है। इस संबंध में नगर पालिका गोपीगंज की ईओ अमिता सिंह ने कहा कि ठंड में अलाव जलाने का अभी कोई निर्देश नहीं आया है। रैन बसेरा बुधवार को खुल जाएगा।