फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवर अभियंता निलंबित, संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में सोमवार को सुबह खेत में कार्य करते समय गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कुसुम देवी की दर्दनाक मौत के मामले में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी ने अवर अभियंता रामनारायण यादव को निलंबित करते हुए संविदा लाइनमैन आनंद चौबे की सेवा समाप्त कर दी है। इसके पहले अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। चेताया कि गांव और पूरे फीडर पर जर्जर हो चुके उपकरणों को अविलंब बदल कर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के सारीपुर निवासी कुसुम देवी सोमवार को खेत में कार्य कर रही थी। उसी समय खेत से होकर गुजरे हाईटेंशन लाइन का एक तार गिर गया। इस बीच खेत में काम कर रही कुसुम देवी की उसकी चपेट में गई और मौत हो गई। जानकारी होने के बाद दो घंटे तक बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि अधीक्षक अभियंता अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर इसकी जांच का आदेश दिए थे। जिसके विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने सारीपुर गांव पहुंच कर जांच की। जांच में अवर अभियंता और संविदा लाइनमैन की लापरवाही उजागर होने पर अधीक्षण अभियंता ने इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जिसपर डीएम ने अवर अभियंता रामनारायण यादव को निलंबित कर दिया। वहीं संविदा लाइनमैन आनंद चौबे की सेवा समाप्त कर दी। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया विद्युत सुरक्षा निदेशालय स्तर से भी जांच की संस्तुति की गई है। जांच पूर्ण होने पर मृतक आश्रित को क्षतिपूर्ति का लाभ भी मिलेगा। बताया कि लापरवाही उजागर होने पर जेई को निलंबित कर लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई है। डीएम गौरांग राठी के निर्देश के बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने के क्रम में क्षतिग्रस्त क्रास आर्म, इंसुलेटर, जर्जर तार बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें