वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को सुबह अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए छतमी के पास पलट गया। हालांकि चालक और खलासी बच गए।
दुकानदारों ने बताया कि कोई सामान लादकर चालक और खलासी वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। छतमी के पास पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर पर ही पलट गया। केबिन में फंसे चालक-खलासी का नाम-पता पूछा जाता तब तक वह चले गए। पूर्व के दिनों में उक्त स्थान पर खुले नाले में बाइक सवारों के गिरने और कई ट्रकों के अनियंत्रित होने पर नाला में फंसने की घटना हो चुकी है।