घोसिया। गोपीगंज कोतवाली के अमवामाफी-नटवां के पास बुधवार को राजमार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर पलट जाने से अफरातफरी मच गई। केबिन में बाल-बाल बचकर फंसे चालक-खलासी को आस-पास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। बाल-बाल बचे चालक महेंद्र शुक्ला, खलासी कृष्णा ने बताया कि वह कंटेनर में पटना से चावल लादकर हरियाणा जा रहे थे। अंडरपास ब्रिज नटवां के पूर्वी छोर पर पहुंचते ही कंटेनर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। राजमार्ग के टोलफ्री नंबर 1033 पर सूचना देकर कंटेनर को उठाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।