फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हादसे में मामा की मौत, भांजा गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-कपसेठी मार्ग पर इसरवार गांव के पास शनिवार को टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मई हरदोपट्टी गांव निवासी राजकुमार (30) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उनका भांजा सरैया ज्ञानपुर निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती है। परिजनों के मुताबिक राजकुमार भांजे अजय के साथ शनिवार को बाइक से कपसेठी थाना के इसरवार गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव के पास संचालित गैस प्लांट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एलपीजी गैस लाद कर आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक चला रहे राजकुमार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर से परिजनों को कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें