फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे किनारे बिना अनुमति वाले ढाबे होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसों की रोकथाम को लेकर प्राधिकरण की ओर से सख्त कदम उठाया जाएगा। प्राधिकरण हाईवे किनारे के ढाबों की सूची तैयार कर रहा है। बिना अनुमति के बने ढाबों को नोटिस जारी कर बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज हाईवे जिले के व्यस्त हाईवे में से एक हैं। हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। जिले में जितने सड़क हादसे होते हैं, उसमें 65 फीसदी हादसे हाईवे पर होते हैं। इसमें हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों और कंटनरों के कारण होने वाले हादसों की संख्या अधिक है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का करीब 43 किमी दायरा जिले में हैं। इस दायरे में उत्तरी और दक्षिणी लेन को मिलाकर करीब 250 ढाबे हैं। इसमें कई ढाबे ऐसे हैं, जो बिना अनुमति के चल रहे हैं। हाईवे पर निश्चित कट प्वाइंट के अलावा महत्वपूर्ण जगहों पर साइनेज भी लगाए गए हैं, लेकिन अवैध रूप से खुले ढाबे मानकों का ध्यान नहीं रखते हैं। इन ढाबों के सामने ट्रक व कंटेनर खड़े कर चालक चाय पीने या खाना खाने चले जाते हैं। इससे अक्सर हादसे होते हैं। इस साल मई तक 55 हादसे हो चुके हैं। इसमें 39 की जान जा चुकी है। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण होने वाले हादसों को लेकर अमर उजाला ने 13 जून के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी। भारत विकास परिषद के सचिव संजय श्रीवास्तव ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर केंद्र सरकार से शिकायत दर्ज कराई। इस पर केंद्र सरकार ने हाईवे प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को तलब कर हादसे की रोकथाम के सिलसिले में जवाब मांगा था। हाईवे प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा के अनुसार हाईवे पर जहां-तहां बने ढाबों के कारण चालक वाहन खड़े करते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। अब बिना अनुमति के चल रहे ढाबों को चिह्नित किया जाएगा और नोटिस जारी कर बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें