फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो साल से चल रहे थे अल्ट्रासाउंड 10 में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गोपनीय जांच में 10 अल्ट्रासाउंड सेंटरों मानक विहीन मिले हैं। बीते एक माह में छह सील अल्ट्रासांउड सेंटरों को मिलाकर अब यह संख्या 16 हो गई। बीते डेढ़ वर्षों से संचालित हो रहे यह अल्ट्रासाउंड सेंटर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिन 10 अल्ट्रासाउंड सेंटरों में कमियां मिली हैं। उनमें से अधिकतर किसी अन्य जनपद में तैनात चिकित्सकों के नाम पर चल रहे हैं। यहां अप्रिशिक्षित लोग अल्ट्रासाउंड सेंटर करते हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गोपनीय जांच में भदोही पांच, औराई, महराजगंज और गोपीगंज में एक-एक, सुरियावां में दो और गोपीगंज में एक सेंटर है। ये सेंटर पिछले डेढ़ वर्षों से संचालित हो रहे थे। जिले में अमर उजाला की ओर से बीते दिनों चले अभियान के बाद अवैध ढंग से संचालित सेंटरों पर शिकंजा कसने लगा है। जिले में अलग-अलग जगहों पर तमाम ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं, जो जिस चिकित्सक के नाम पर पंजीकृत हैं, वह वहां होता ही है। संचालक न सिर्फ चिकित्सकों के स्तर से गड़बड़ियां करते हैं, बल्कि सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबुओं की बदौलत अभिलेखीय गड़बड़ियां करते हैं। कई बार विभागीय स्तर पर जांच शुरू होने पर वे सूचना मिलते ही बंदकर फरार हो जाते हैं। ऐसे में विभाग के स्तर से गोपनीय जांच कराई गई है। इसमें अब तक 10 अल्ट्रासाउंड सेंटर चिह्नित किए गए हैं। ज्यादातर में चिकित्सकों के न मिलने की शिकायत है। वहीं कुछ में अभिलेखीय गड़बड़ियां हैं। अब इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें