फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी उज्ज्वला योजना, पात्रों से कनेक्शन के बदले लिए जा रहे दो से तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला गैस योजना जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। जिले में संचालित उज्ज्वला योजना के तहत जहां एक ओर पात्र आवेदकों को कनेक्शन देने के बदले उनसे दो से तीन हजार रुपये वसूल किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई ऐसे भी आवेदक भी हैं जिनके नाम का कनेक्शन पैसे लेकर दूसरे व्यक्तियों को दे दिया गया। जनपद में उज्ज्वला योजना में गोलमाल का मामला तब सामने आया है, जब कुछ पात्र आवेदक गैस कनेक्शन लेने के लिए संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचे। इस दौरान बताया गया कि कनेक्शन उन्हें दे दिया गया है। जबकि पात्रों का कहना अभी तक उन्हें न तो कनेक्शन मिला और ना ही गैस सिलिंडर और चूल्हा ही मिला। ऐसा ही मामला जिले के सुरियावां ब्लॉक के अर्जुनपुर गांव में भी देखने को मिला है। यहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य साहब लाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए अर्जुनपुर की कोटेदार उर्मिला देवी के जेठ जय बहादुर यादव ने सभी लोगों से दो 200 रुपये लेकर उज्ज्वला कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसमें से कुछ पात्रों से जय बहादुर ने गैस कनेक्शन दिलाने के बदल 2500 से 3000 रुपये भी लिए थे। इसके बाद जिन पात्रों ने पैसे दिए उनको तो कनेक्शन मिला जबकि जिन्होंने पैसे नहीं दिए उनको कनेक्शन नहीं मिल सका जबकि उनका कनेक्शन पास हो चुका है। आवेदन करने वाली बिंदा देवी ने बताया कि 200 रुपये देकर मैंने आवेदन किया था। लेकिन आज तक मुझे सिलेंडर नहीं मिला और पूछने पर मुझे यह कहकर लौटा दिया गया कि आपका कनेक्शन हो चुका है। इसी तरह सकुना देवी ने बताया कि उन्होंने भी आवेदन करने के लिए 200 रुपये दिए थे। लेकिन मुझे कनेक्शन नहीं मिला । जबकि सविता देवी यादव ने बताया की हमने भी कनेक्शन के लिए 200 जमा कराए थे लेकिन न तो सिलिंडर मिल और ना ही चूल्हा और रेगुलेटर मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें