ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में शुक्रवार को यूडायस डाटा संकलन प्रपत्र भरने को लेकर शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को समय से प्रपत्र भरने के लिए कहा गया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय ने कहा कि पूर्व की तरह प्री प्राइमरी से 12वीं तक के सभी विद्यालय यूडायस डाटा संकलन प्रपत्र को आफलाइन भरकर पोर्टल पर ऑनलाइन फीड कराना है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षा महानिदेशक के निर्देश सभी शिक्षक संकुलों को दी गई है। हर हाल में 10 जुुलाई तक सभी स्कूल, कॉलेज, मदरसों के प्रधानाचार्य अपलोड करा दें। प्रशिक्षक मानिक चंद्र यादव ने प्रपत्र भरने की पूर जानकारी साझा की। इस मौके पर मूलचंद, राजेंद्र प्रसाद यादव, इंद्रमणि वर्मा, अखिलेश कुमार यादव, रविंद्र कुमार पाल, प्रतीक मालवीय, सुशील कुमार, सौम्या श्रीवास्तव, लता वर्मा आदि रहीं।