जिले में रविवार को एक साथ दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसको लेकर विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। भदोही ब्लॉक की एक 27 वर्षीय महिला और ज्ञानपुर ब्लॉक की एक 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। महीने में पहली बार एक साथ दो संक्रमित मिले । उधर शासन ने विभाग को निर्देश दिया है कि 24 जून तक वैक्सीनेशन का कार्य पूरा किया जाए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जरूरी दवाएं दी जा रही है।