फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही और सुरियावां में हुए लूट के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों भदोही और सुरियावां थाना क्षेत्रों में हुए लूट और छिनैती की घटनाओं के दो लुटेरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए सामान, एक तमंचा, एक चाकू और लूट की घटनाओं में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद किया।
विज्ञापन

पिछले दिनो कल्याण हॉस्पिटल तिराहा के पास मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार महिला से सोने की चेन छीन ली थी। इसके अलावा थाना सुरियावां क्षेत्र के अंतर्गत पाली पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार महिला से अज्ञात लुटेरे मंगलसूत्र लूट कर भागने मे सफल हो गए थे।
गिरफ्तारशुदा लूटेरों में एक किशन पांडेय पुत्र नंदलाल पांडेय निवासी याकूबपुर और दूसरा नासिर अली पुत्र नूर अली निवासी देवनाथपुर नयापुरवा थाना ज्ञानपुर है। तीसरे वांछित लुटेरे रजत मिश्रा निवासी अस्ती की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किशन पांडेय के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें