फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गुंडाएक्ट में दो शातिर मनबढ़ों को छह माह के लिए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्ती कर रही है। सोमवार को गुंडा एक्ट में दो मनबढ़ों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुंडागर्दी करने वाले महेश कुमार तिवारी निवासी भीमसेनपुर, हरिहर निवासी सदौपुर पर पुलिस ने कार्रवाई की। जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई। सोमवार को सुरियावां थाना प्रभारी अजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम भीमसेनपुर और सदौपुर गांव पहुंची। डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा किया। बताया कि छह माह के अंदर अगर आरोपी आसपास दिखे तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें