फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो कच्ची सड़कें 2.56 करोड़ से होंगी पक्की

विज्ञापन
गणेशरायपुर मार्ग का किया जाएगा नव निर्माण। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत 2.65 करोड़ की लागत से नहर मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली दो कच्ची सड़कों का नया निर्माण कराया जाएगा। लगभग चार किलोमीटर की दोनों सड़क के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। दोनों सड़कों को लोक निर्माण विभाग बनाएगा। जिले में गणेशरायपुर नहर की सड़क करीब 20 से 22 गांवों को जोड़ती है। इस मार्ग से हर दिन चार से पांच हजार लोग आते-जाते हैं। खड़ंजा मार्ग होने के कारण करीब 15 से 20 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। काफी दिनों से इन सड़कों को पक्की कराने की मांग उठ रही थी। अब मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से इन सड़कों की तस्वीर बदलेगी। गणेशरायुपर प्रधानमंत्री मार्ग से नहर पटरी होते हुए रामानंद पांडेय के घर तक की 1.90 मीटर की सड़क को एक करोड़ 22 लाख 90 हजार की लागत से कराया जाएगा। इसी तरह पाली-कसिदहां मार्ग नहर की पटरी होते हुए गनेशरायपुर तक 2.200 मीटर पक्का कराया जाएगा। इस पर एक करोड़ 42 लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ धनराशि भी जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से दो मार्गों की स्वीकृत मिली है। टेंडर प्रकिया पूरा होने पर सड़कों का नव निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें