भदोही। कोहरे के बढ़ते असर के बीच ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। कई ट्रेनें निरस्त और तय समय से तीन से चार घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे ट्रेनों का स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। खासकर लंबी दूरी और महानगरों की ओर से आने और जाने वाली ट्रेनों की हालत खस्ता है। मंगलवार को भदोही-जंघई पर दो ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं करीब 10 ट्रेनें तय समय से देरी से चलीं। इसी तरह वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर करीब आठ ट्रेनें तय समय से देर रही। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि भदोही-जंघई रेलमार्ग पर मंगलवार को 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस और बुधवार की 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। बताया कि मंगलवार को विलंब से आने वाली ट्रेनों में आनंद विहार-बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस 4.40 घंटे विलंब से भदोही पहुंची। इसके बाद सर्वाधिक विलंब से आनंद विहार-पूरी 12876 नीलांचल एक्सप्रेस रही, जो लगभग चार घंटे देरी से आई। अन्य ट्रेनों में 13006 और 10335 पंजाब मेल एक्सप्रेस क्रमश: 2.45 घटे और तीन घंटे लेट रहीं। 11107 ग्वालियर-छपरा बुंदेलखंड एक्सप्रेस 2.45 घंटे, पटना-जम्मू 12355 अर्चना एक्सप्रेस 2.20 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर 15017 काशी एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस 15128 केवी एक्सप्रेस व गोरखपुर-एलटीटी 15018 काशी एक्सप्रेस 1.40 घंटे और देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहुंची। वहीं ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर कोहरे का असर लगातार दिखाई दे रहा है। मंगलवार को जय नगर से नई दिल्ली जाने वाली 12562 जहां 1.56 मिनट विलंब से गई। नई दिल्ली से चल कर जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस डाउन 10.36 घंटे विलंब से आने की सूचना थी। 12582 डाउन नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट 6 घंटे 46 मिनट बिलंब से 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस पांच घंटे 28 मिनट बिलंब से 12791 सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस 39 मिनट शिवगंगा 4.09 मिनट, लिच्छवी 3.43 मिनट, विभूति एक्सप्रेस 4.38 विलंब से पहुंची। बताया कि कोहरे का असर दिल्ली रूट पर ज्यादा पड़ रहा है। दिल्ली से आने वाली ट्रेन काफी विलंब से चल रही हैं।