ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के दो सहायक अध्यापकों को शुक्रवार को अनुशासनहीनता में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया। दोनों को कार्यालय से संबद्ध किया। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को नामित किया।
बीएसए ने बताया कि शुक्रवार को डीघ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण लक्ष्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। उसमें कंपोजिट विद्यालय सेमराध के शिक्षक सुजीत कुमार सिंह और प्राथमिक विद्यालय ओझापुर के शिक्षक राजकुमार तिवारी ने जरूरी कार्य के बजाए अधिकारियों से उलझ गए, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। बताते चलें कि सेमराध के शिक्षक सुजीत कुमार पहले भी कई मामलों में विवादों में घिर चुके हैं। कुछ महीने पूर्व बिना अनुमति के ही निष्प्रयोज्य भवन को तुड़वाकर उसके सामानों को बेच दिया था। उस दौरान भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई थी।