फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले के दो शिक्षकों को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
सीएम के हाथो सम्मानित होते ​शि​क्षक डॉ हरिश्चचंद्र यादव।
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर शनिवार को राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के डॉ. हरिश्चंद्र यादव और भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर की उर्मिला देवी राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों शिक्षकों की उपलब्धियों पर शिक्षकों में हर्ष है। डॉ. हरिश्चंद्र यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि डॉ. हरिश्चंद्र ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कक्षाओं में प्रभावशाली शिक्षण के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारों का प्रयोग किया। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर की प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। ये विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। वहीं बच्चों की भी अलग-अलग गतिविधियां कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें