सुरियावां। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास से रविवार की देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 272.86 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए पाउडर) बरामद किया है। इसकी कीमत बाजार में लगभग 13.65 लाख है। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर नीरज उपाध्याय उर्फ चंद्रकेश उपाध्याय निवासी बिसहीं और संदीप उपाध्याय उर्फ सिंटू उर्फ मंत्री उपाध्याय निवासी अबरना हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।