फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन के पास बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी निखिल कुमार (38), मनोज कुमार (30) थाना चौरी में तैनात हैं। न्यायालय पैराकार हैं, इसी कार्य से मुख्यालय आए हुए थे। लौटते समय पुलिस लाइन के सामने खड़े थे। उसी दौरान ज्ञानपुर की तरफ से जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। शोर होने पर चालक पिकअप लेकर भाग गया। वायरलेस से सूचना मिलने पर असनांव के पास चालक और वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर एके राय ने कहा कि दोनों जवानों का अस्पताल में उपचार कराया गया। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें