फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए दो पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ड्यूटी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए सराहनीय कार्य करने वाले जिले के दो पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा। डीजीपी कार्यालय से जारी सूची में जिले के एक एसआई और एक मुख्य आरक्षी का नाम शामिल है। इससे पुलिस विभाग में खुशी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों केे बधाई दी।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर गांव निवासी रामबचन सिंह कुशवाहा यातायात पुलिस में उप निरीक्षक हैं। इनके सराहनीय कार्य की वजह से से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। सीओ यातायात कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक कुछ माह पहले सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए हैं। सोनभद्र में तैनाती के दौरान अपहृद बच्चों की कुछ ही घंटों में बरामदगी करने के कारण 2019 में भी डीजीपी द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। फोन पर हुई बातचीत में रामबचन ने बताया कि पुरस्कार मिलने से हौसला बढ़ता है। और बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है। इसी तरह पुलिस लाइन ज्ञानपुर में तैनात मुख्य आरक्षी कुंवर संजय सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। संजय बलिया जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें