फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इंटरसिटी की चपेट आकर दो यात्री घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर रेलवे के सुरियावां स्टेशन पर दोपहर में डाउन इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर प्रियांशु (18) निवासी सेवापुर-मड़ियाहूं जौनपुर और निशांत यादव (28) निवासी सीरिया-मड़ियाहूं जौनपुर घायल हो गए। स्टेशन कर्मचारियों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रियांशु के स्वास्थ्य में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। स्टेशन पर उपस्थित अन्य यात्रियों ने बताया कि दोनों यात्री वाराणसी की ओर जाने के लिए डाउन इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों गेट पर ही रह गए और धक्का-मुक्की के कारण जैसे ही ट्रेन चली दोनों गिर पड़े। निशांत यादव को चोट कम लगी है, लेकिन प्रियांशु का पैर रगड़ लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी होने पर ट्रेन को रोकवाकर ही घायलों को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें