जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीएचयू वाराणसी लैब से जांच में दो नए मामले सामने आने से अब कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई। संक्रमित मिले दोनों मरीजों का स्वास्थ्य टीम की देखरेख में उपचार चल रहा है। जिला संक्रामक एवं महामारी विशेषज्ञ डा. अजीत पाठक ने बताया कि डेंगू के लक्षण मिलने पर तीन लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार की देररात आई रिपोर्ट में चेरापुर व मैलौना निवासी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि राजाबाजार ज्ञानपुर निवासी तीसरे व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव है। दोनों मरीजों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।