फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संचयन के लिए बनाए जाएंगे दो और चेकडैम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जल संचयन के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। विभाग अब आने वाले खर्च का प्रस्ताव बना रहा है। चकडैम के अलावा तीन तालाब भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए हर साल करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम न होने से स्थिति में काफी हद तक सुधार नहीं हो रहा है। जल स्तर को बढ़ाने के लिए मनरेगा के तहत तालाबों का निर्माण, पौधरोपण अन्य काम कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नदियों में बहकर जाने वाले पानी को ठहराव देने के लिए जिले में दो चेकडैम और तीन तालाब का निर्माण लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा। भदोही ब्लॉक के सरोई और औराई के शिवरामपुर में चेकडैम बनेंगे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई रितु ने कहा कि चेकडैम निर्माण पर आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। प्रस्ताव बनने पर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण मिशन के तहत भी डीघ, औराई ब्लॉक में पुराने तालाबों को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि गंगा तटीय क्षेत्रों में कटान, बाढ़ से बचने के लिए 14 चेकडैम का निर्माण डेढ़ से दो दशक पूर्व हुए थे, लेकिन निगरानी न होने से वह बेकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें