फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजली फाॅल्ट ठीक करने जा रहे दो लाइनमैन वाहन की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के मिर्जापुर रोड पर सीता बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लाइनमैन विनोद उपाध्याय (36) व पारी यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। विनोद उपाध्याय लालानगर विद्युत फीडर पर लाइनमैन है। उन्हें कही केबल जलने की सूचना मिली। जिसके बाद वे अपने साथी पारी यादव निवासी ककराही के साथ केबल काटने जा रहे थे। मिर्जापुर रोड स्थित सीता बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरबी के दीवान नुमान सिद्दीकी ने अपने सहयोगियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत को देखते हुए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें