फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख बच्चों को मिलेगा पैसा, होगी डीबीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले दो लाख बच्चों को ड्रेस, बैग, स्टेशनरी आदि का पैसा जल्द ही मिलेगा। सत्यापन अंतिम दौर में पहुंच गया है। 15 जुलाई के बाद कभी भी अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये भेजा जाएगा। इसमें 50 हजार नए बच्चों का भी डॉटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण साल 2020 और 2021 में बेसिक शिक्षा काफी प्रभावित हुई थी। जिसे देखते हुए शासन ने 2021 में बच्चों के यूनिफार्म, बैग, जूता आदि का पैसा अभिभावकों के खाते में भेजा। अब 2022 में भी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की ड्रेस का पैसा अभिभावकों के खातों में भेजा जाएगा। जिला समन्वयक कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि डेढ़ लाख पुराने बच्चों का सत्यापन कार्य करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। 50 हजार नए बच्चों का डॉटा भी अपलोड किया जा चुका है। 15 जुलाई के बाद कभी भी शासन स्तर से डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से सरकार पैसा अभिभावकों के खातों में भेजेगी। इस बार 1100 की जगह 1200 रुपये भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के ऊपर बच्चे की डिटेल जैसे नाम, पिता का नाम, खाताधारक का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड आदि सत्यापित कर बीईओ को भेजने की व्यवस्था दी गई है। बीईओ उसे बीएसए को भेजेंगे, जहां से पूरी डिटेल लखनऊ भेजी जानी है। वहां से पैसा सीधे मां या पिता के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। शिक्षकों को डिटेल भरते समय यह ध्यान रखना है कि बच्चे, माता-पिता या किसी अन्य अभिभावक के नाम की स्पेलिंग में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें