फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर/चौरी। जिले में सोमवार की देर शाम अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत में सुधार होता न देख एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य का इलाज चिकित्सालय में ही चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां चितरंजी, मध्यप्रदेश से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच कोईरौना थाना क्षेत्र के भदरांव गांव निवासी सगी बहनें किरण सिंह (30) व चांदनी सिंह (22) अपने मामा अशोक सिंह (45) के साथ बाइक पर बैठकर प्रयागराज से वापस आ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक नशे में धुत थे। अभी वे सूफीनगर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि कट प्वाइंट के पास नशे में धुत बाइक सवारों ने अशोक सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किरण तथा अशोक सिंह के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक शंकर गुप्ता (35), मोतीलाल सिंह (24) व रामसुवध सिंह (18) भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां किरण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उनके मामा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए गए।
दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवकों को मामूली चोटें आने पर उनका उपचार सीएचसी में ही चल रहा है। वहीं दूसरी घटना भदोही-वाराणसी के भकोड़ा मोड़ के पास हुई। जहां मानिकपुर निवासी छोटू (19) अपनी बहन गुंजा (17) के साथ बाइक से चौरी बाजार जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही घर के नजदीक भकोडा मोड़ के पास पहुंचा। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां छोटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। जबकि बहन का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इस बीच चार पहिया वाहन चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें