फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरईएस के दो अवर अभियंता स्थानांतरित, कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात दो अवर अभियंताओं को निदेशक एवं मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया। दोनों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भेजा गया है। अधिशासी अभियंता ने कार्यमुक्त भी कर दिया। दोनों के खिलाफ पूर्व में कई बार शासन स्तर पर शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पहले से भी कई मामलों को लेकर विवादों में रहा है। टेंडर जारी करने से लेकर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के मामले में पूर्व के अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई हो चुकी है। सांसद जया बच्चन की निधि में गड़बड़ी होने पर उन्हें लखनऊ अटैच किया गया था। अब विभाग के दो अवर अभियंताओं को हटाया गया है। मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने आदेश पत्र में कहा कि प्रशासनिक आधार पर अवर अभियंता आलोक कुमार मौर्य को सोनभद्र और अरुण कुमार दूबे को अंबेडकर नगर स्थांतरित किया गया है। एक्सईएन ने दोनों अवर अभियंताओं को कार्यमुक्त करते हुए संबंधित जिलों में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें