ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की भी खबर मिल रही है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव दो युवक स्वस्थ होकर घर लौट आए। 15 दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेजा गया। अब तक 36 संक्रमित कोरोना को मात देकर घर आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब भी 591 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।