फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसों में किशोरी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक हादसे में जहां सड़क पार कर रही किशोरी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर जान गवां बैठी तो वहीं बाइक और साइकिल सवार की टक्कर में साइकिल सवार की जान चली गई। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की परिवार में मौत को लेकर परिजन बिलखते रहे। कोतवाली के नरऊर गांव स्थित मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर सोमवार की सुबह गांव निवासी बेचू राम यादव की 13 वर्षीय पुत्री उजाला यादव घर के सामने सड़क पार कर गोबर फेंकने गई थी। वापस लौटने के लिए सड़क पार करते समय मिर्जापुर से गोपीगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे भदोही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल सदानंद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों के मुताबिक कक्षा चार में पढ़ने वाली किशोरी चार बहन व एक भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करके घर गृहस्थी चलाते है, वह मुंबई में ही हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, जगीगंज बाजार में रविवार की देर रात तीन बाइक पर छह युवक प्रयागराज के मुकुंदपुर होलागढ़ सोरांव से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने निकले थे। एक बाइक जिस पर वेद प्रकाश (20) व अनुज कश्यप (25) सवार थे वह जंगीगंज पुलिस चौकी के पास एक साइकिल सवार से टकरा गए। जिसमें साइकिल सवार रमेश गौतम (50) निवासी कलनुआ समेत तीनों घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने साइकिल सवार रमेश गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कपोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें