फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ननिहाल के लिए निकले किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर ग्राम स्थित वरुणा नदी में एक दिन पूर्व डूबे किशोर का शव रविवार को नदी में उतराया मिला। शव की पहचान होते ही किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय तिवारी का 13 वर्षीय किशोर पुत्र कुणाल दो दिन पूर्व अपने ननिहाल जगदीशपुर (जौनपुर) जाने के लिए साइकिल से निकला था। दो दिन न तो घर पहुंचा न ही ननिहाल पहुंचा तो घर वाले परेशान हो उठे। खोजबीन के दौरान रविवार को किसी की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी तो लोगों ने संजय तिवारी को सूचना दी। परिजनों ने शव की पहचान कुणाल के रूप् में की। कुणाल नदी में कैसे डूब गया यह लोगों के लिए पहेली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें