ज्ञानपुर। क्षेत्र के कसिदहां-नथईपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर होने वाला दो दिवसीय मेला निरस्त कर दिलया गया है। जानकारी देते हुए मंदिर समिति के यज्ञनारायण पांडेय नन्हें ने बताया कि संपूर्ण रामायण पाठ का शुभारंभ कराकर 6 व 7 जुलाई को मेला संपन्न कराया जाता था लेकि न इस बार कोविड-19 के चलते मेले को निरस्त करने का निर्णय समिति ने लिया है। पदाधिकारियों ने भक्तों से देश व्यापी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरुरी बताया।