फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीघ रजबाहा पर दो करोड़ से बिछेगा खड़ंजा, सफर होगा सुगम

विज्ञापन
डीघ रजवाहा पर पटरी निर्माण को लेकर निरीक्षण करती नहर विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य नहर से जुड़े डीघ रजवाहा की पटरी को चलने लायक बनाया जाएगा। दो करोड़ छह लाख की लागत से इस पर 12 किमी तक खड़ंजा बिछाया जाएगा। इससे नहर के किनारे बसे 20 से अधिक गांवों के लोगों का सफर सुगम होगा। लंबी दूरी तय करने के बजाय लोग सीधे घर पहुंच सकेंगे। ईंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ज्ञानपुर मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकलकर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है। इससे तीन रजबाहे जुड़े हैं। इनमें डीघ रजबाहा करीब 17 किमी, भदोही रजबाहा की लंबाई 53 और सीखड़ रजबाहा की लंबाई 43 किमी है। तीनों जिलों में करीब ढाई से तीन लाख किसानों को इसका लाभ मिलता है। डीघ रजबाहा से डीघ ब्लॉक क्षेत्र की फसलों की सिंचाई होती है। मुख्य नहर से लेकर कई नहरों को पटरियों को पक्की या खड़ंजा करा दिया गया है लेकिन डीघ रजबाहा की पटरी अब भी कच्ची है। इससे बारिश में उस पर चलना मुश्किल होता है। अन्य सीजन में भी लोग पैदल ही आते-जाते हैं। कभी नहर टूट गई या अन्य समस्या होने पर विभागीय अधिकारी भी समय पर नहीं पहुंच पाते। उन्हें काफी चक्कर लगाकर पगडंडी के सहारे मौके पर पहुंचना पड़ता है। 17 किमी लंबी नहर में पांच किलोमीटर सड़क पहले ही सांसद, विधायक निधि से लेकर लोक निर्माण आदि से बना दी गई है लेकिन 12 किमी पर अब भी चलना मुश्किल है। कुछ माह पूर्व नहर विभाग ने इस पर खड़ंजा बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन से दो करोड़ छह लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने पर अब काम शुरू कर दिया गया है। उक्त कार्य पूर्ण करने के लिए संस्था को छह महीने का समय दिया गया है। शुक्रवार को एक्सईएन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रजबाहा का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें