फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बस्ती के बीच संचालित मिले दो ईंट-भट्ठे, संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित अधिकतर ईंट-भट्ठा संचालक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब ईंट भट्ठों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। डीघ ब्लाॅक के गोलखरा गांव में बस्ती के बीच दो ईंट भट्ठा मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण मानक में कमियां मिलने पर बोर्ड ने संचालकों को नोटिस जारी किया है। मुख्य पर्यावरण अधिकारी (प्रभारी) आनंद कुमार ने नोटिस जारी कर भट्ठा संचालाकों से स्पष्टीकरण मांगा है। गोलखरा गांव निवासी विनोद कुमार तिवारी ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में संचालित दो ईंट भट्ठों मेसर्स लालजी ईंट उद्योग और मेसर्स निर्मल ईंट उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण का मानक पूरा नहीं किया गया है। भट्ठे बस्ती के बीच चल रहे हैं। इससे लोगों की सेहत को लेकर खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय अधिकारी भदोही के निर्देश पर जांच की गई। दोनों भट्ठे बस्ती के बीच चलते मिले। फ्लू गैस उत्सर्जन के लिए भूतल से 30 मीटर ऊंची चिमनी स्थापित मिली लेकिन सुुरक्षित सैंपलिंग, पोर्ट होल, सीढी एवं प्लेटफार्म स्थापित नहीं पाया गया। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर भट्ठों का संचालन बंद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें