फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब संग दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव से दो दिन पूर्व अवैध शराब बरामदगी का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी अरूण सेठ ने बताया कि बुधवार को क्राइम ब्रांच, आबकारी टीम और थाने की पुलिस ने सहसेपुर में छापेमारी की। इस दौरान प्रकश चंद्र दूबे के घर से एक बोलेरो से 546 बोतल देशी शराब, तीन जरकिन में 120 लीटर अप मिश्रित देसी शराब, पांच किलो यूरिया और दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने प्रकाश दुबे और इंद्रजीत यादव जलालपुर जौनपुर के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि वह शराब को बेचने के लिए लाते हैं। ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। पूछताछ में इंद्रजीत यादव ने बताया कि शराब प्रकाश दुबे के ट्यूबेल पर ले आया गया था। जहां से इसकी सप्लाई होनी थी, किंतु इसके पहले ही पुलिस ने हम लोगों को धर दबोचा। बरामदगी में सर्विलांस टीम के प्रभारी बृजेश सिंह, स्वाट प्रभारी विनोद दुबे और आबकारी निरीक्षक सीता सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें