फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवल व्यापारी हत्याकांड में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के सेमराध गांव में गाजीपुर के परवल व्यापारी कन्हैया लाल की गला रेतकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सात मई की रात में व्यापारी की हत्या के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच और कोइरौना पुलिस को प्रकरण का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। 11 मई को सेमराध मंदिर के दक्षिण तरफ आरोपी वीरेंद्र यादव निवासी जहूराबाद, बड़ेसर गाजीपुर और प्रमिला देवी निवासी पुरवां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक महिला मजदूर के साथ उसके अवैध संबंध थे। कन्हैया बार-बार परवल तोड़ने के बहाने उसे बुलाता था। सात मई की रात को महिला को बुला रहा था, उसी दौरान सुनियोजित तरीके से कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस से लेकर उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और दो मोबाइल बरामद किया। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें