फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेडिकल संचालक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के कोम में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से असलहा बरामद किया।बीते शनिवार की रात घर लौट रहे तिवारीपुर निवासी गुलाब को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित के भाई ऊदल की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा पाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार को पुलिस ने जिले की सीमा गांधी घाट से जिलाजित व पिंटू गौतम निवासी भदखिन थाना सुरेरी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मेडिकल संचालक को गोली मारने वाले दो आरोपियों को असहले के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें