फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ढाई लाख बच्चे... 14 की जरूरत, मगर बच्चों के डॉक्टर सिर्फ आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ढाई लाख बच्चों के मुकाबले 14 बाल रोग विशेषज्ञों के पद हैं। इसमें केवल आठ चिकित्सकों की तैनाती है। सुरियावां और दुर्गागंज सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी नहीं है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी अस्पताल के सीएमएस भी हैं। इनके ऊपर प्रशासनिक जिम्मेदारी भी है। इसी तरह गोपीगंज में तैनात चिकित्सक बच्चों को देखने के साथ मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी करते हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण लोग निजी अस्पताल या दूर बच्चों को दिखाने जाते हैं। जिले में करीब 40 फीसदी बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त पड़े हैं। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस और 100 बेड सरपतहां सहित छह सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ के 14 पद सृजित हैं। इनमें छह पद रिक्त हैं। कुल आठ विशेषज्ञों की तैनाती है। दुर्गागंज, सुरियावां सीएचसी पर एक भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ये दोनों सीएचसी ग्रामीण अंचल से जुड़ी हैं। यहां जिले के अलावा जौनपुर और प्रयागराज जिले के बच्चों को अभिभावक दिखाने आते हैं। दुर्गागंज, सुरियावां स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में रोजाना करीब 600 पर्चियां कटती हैं। इनमें से 100 से 110 बच्चे रहते हैं। विशेषज्ञ न होने के कारण बच्चे अन्य डॉक्टरों से दवा लेने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन क्षेत्रों में करीब 70 से 75 हजार पांच साल तक के बच्चे हैं, जिन्हें बीमार होने पर निजी अस्पताल जाना पड़ता है। नेवादा निवासी विनय सरोज ने दो साल के बच्चे की तबीयत सोमवार को खराब हुई थी। उन्हें ज्ञानपुर जिला अस्पताल में दिखाया गया। सुरियावां सीएचसी पर डॉक्टर नहीं है, इसलिए 14 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ा। देईपुर निवासी बऊ दूबे ने बताया कि पांच साल के बच्चे की तबीयत शनिवार को खराब हुई थी। उसे तेज बुखार था। सुरियावां सीएचसी पर बच्चों के डॉक्टर नहीं मिले। भदोही के एक निजी अस्पताल में दिखाकर दवा ली। भदोही एमबीएस में दो और सौ शय्या अस्पताल में भी दो चिकित्सकों के पद हैं। इनमें एमबीएस में दो चिकित्सक हैं लेकिन सौ शय्या अस्पताल में केवल एक चिकित्सक है। भदोही सीएचसी पर दो पद हैं। यहां एक डॉक्टर एनसीयू वार्ड और एक ओपीडी में है। औराई में दो पद हैं। एक डॉक्टर निजी कारण से अवकाश पर हैं। गोपीगंज, डीघ सीएचसी पर एक-एक पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें