फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैंक मित्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। जिले की स्वाट और चौरी थाने की पुलिस को सोमवार को सफलता हाथ लगी। करीब 25 दिन पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के आरोपी 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को मई हरदोपट्टी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने एक सप्ताह पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। संचालक के अनुसार, बैग में तीन लाख रुपये थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया। पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दो सहयोगियों के नाम बताए थे। उन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया। सूचना पर सोमवार को स्वाट और पुलिस टीम ने मई हरदोपट्टी चौराहे से सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश निवासी रघुनाथपुर बड़ागांव वाराणसी और गोलू उर्फ शिवम गिरी निवासी मलेथु सुरेरी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये के साथ ही तमंचा बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इनसेट

पानी विक्रेता से छिनैती का प्रयास, मारपीट का आरोप

गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े शिव मंदिर मार्ग पर सोमवार को छह नकाबपोश बाइक सवारों ने पानी सप्लाई कर लौट रहे नागेंद्र यादव से छिनैती का प्रयास किया। मंसूबे में सफल न होने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। झम्मनपुर निवासी नागेंद्र यादव सहयोगियों के साथ मैजिक से पानी सप्लाई करने निकले थे। लौटते समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुंह में गमछा लगाकर कुछ युवकों ने उन्हें रोककर छिनैती की कोशिश की। विरोध करने पर वाहन से बाहर खींचकर पिटाई की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चाकू बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। इसी आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें