फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संंपादित copy

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


थाने की पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से उत्तर प्रदेश सरकार लिखा चार पहिया वाहन, प्रयागराज सीएमओ सहित कई अस्पतालों की फर्जी मुहर और बारह लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने रविवार को बताया कि मेडिकल संचालकों की शिकायत पर दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक चार पहिया वाहन पर फर्जी स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट की नेम प्लेट लगाकर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते थे। लाइसेंस चेक करनेे के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करते थे। एसपी ने बताया कि जालसाजों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों जालसाज ज्ञान सिंह मौर्य और संजीव कुमार गुप्ता जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के सवईया किसनदासपुर के मूल निवासी है। दोनों प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के बी-85 चन्दन निर्मल कुँज शान्तिपुरम में रहते थे। उनके पास से यूपी पुलिस का पी-कैप, स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट और पुलिस डुप्लीकेट नेम प्लेट के साथ प्रयागराज के सीएमओ व कई चिकित्सालयों की मुहर बरामद हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें