फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ मारपीट के दो आरोपी जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वहिदानगर मोड़ के पास सोमवार को वाहनों की जांच कर रही पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सोमवार को दोपहर में ऊंज थाने की पुलिस वहिदानगर मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। वाहन से संबंधित कागजात मांगने पर विवाद शुरू करते हुए मारपीट की। दोनों युवक न तो मॉस्क लगाए थे और न ही हेलमेट पहने थे। इसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़कर अलग किया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जबकि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार युवकों में विशाल यादव निवासी गंगापुर, हंडिया एवं अमित यादव रिमदापुर, हंडिया प्रयागराज के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें