फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आवंटन लक्ष्य से कम मिले अरहर के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खरीफ फसल सत्र में इस बार भी जायद की खेतीबारी करने वाले किसानों को खुले बाजारों से अरहर के बीज लेने पड़ सकते हैं। इस सत्र में कृषि विभाग को आत्मा (एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) और सामान्य योजना के तहत निर्धारित 12 क्विंटल आवंटन लक्ष्य के सापेक्ष केवल चार क्विटंल ही अरहर के बीज मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को बफर गोदाम घूरीपुर प्रभारी शशांत पटेल ने बताया कि जिले का आवंटन लक्ष्य कुछ और होता है मिलता कुछ और ही है। इसी कारणवश लघु एवं सीमांत किसानों को अनुदान पर मिलने वाले बीज के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। आवंटन लक्ष्य से काफी कम मिले नरेंद्र-2 अरहर के बीज प्रति किलोग्राम 128 रुपये में किसानों को प्राप्त होगा और किसान 50 फीसद अनुदान का भी लाभ उठाएंगे। अरहर की बुआई का समय नजदीक है। बीच में बारिश का क्रम रुकने पर किसान बुआई कर सकते हैं। इसी तरह उन्होंने बताया कि मूंगफली और अरहर फसल में खरपतवार नाशक ईमेजा थापर भी प्राप्त हो चुका है। किसान 40 फीसद अनुदान पर खरपतवार नाशक का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें